info@mahantlaldascollege.org   9755182536
Mahant Laldas Arts, Science & Education College
Shahid Nandkumar Patel University Raigarh
Admissions Open

Welcome to

Mahant Laldas Arts, Science & Education College

Shahid Nandkumar Patel University Raigarh

Apply Now Explore Courses

About Us

About College

राष्ट्र को इस लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए, सम्मुख सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए शिक्षा के बहुमुखी विकास के लिए तैयार है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ के प्राचीनतम धर्म नगरी शिवरीनारायण जो महानदी, शिवनाथ एवं जोक नदी के संगम पर बसा है, में भगवान श्री शिवरीनारायण मठ मंदिर ट्रस्ट जिसके प्रबंध न्यासी राजेश्री महन्त डा. रामसुंदर दास जी ने अंचल एवं सुदूर के बालक-बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए तथा उनके सर्वांगीण विकास तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने दिनांक 8 फफरवरी 1999 माघ शुक्ल त्रयोदशी के दिन शिवरीनारायण मठ के पूर्व स्वनामधन्य महन्त लालदास महाराज जी पुण्य स्मृति में श्री महन्त लाल दास प्राथमिक विद्यालय, श्री महन्त लाल दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, श्री महन्त लालदास शिक्षा महाविद्यालय की स्थापना कर क्षेत्र में बहुआयामी सेवाएं प्रदान कर रही है।

यह शिक्षण संस्थान अपने स्थापना के उद्देश्य एवं लक्ष्य के अनुरूप शैशव काल से ही केवल निर्धारित पाठ्यक्रम के अध्यापन में अपने को सीमित नहीं रखा है। अपितु अध्येताओं के व्यक्तित्व को शारीरिक, मानसिक, नैतिक पक्षों से उन्नत करने तथा उत्तम गुणों और मुल्यों से युक्त सर्वहितकारी नागरिक बनने के लिए सुसंस्कारित शिक्षा भी प्रदान कर रहा है। विद्यालय एवं महाविद्यालय में छात्रों की निरंतर बढ़ती संख्या यह प्रमाणित करती है कि संस्थान ज्ञान-पिपासु एवं व्यक्तित्व निर्माण के इच्छुक प्रबुद्ध छात्रों के लिए एक आकर्षण केन्द्र बन चुका है। सभी कक्षाओं एवं विषयों का अध्यापन योग्य एवं अनुभवी विद्वान निष्णात् अध्यापकों तथा प्राध्यापकों द्वारा किया जा रहा है। यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर से कला एवं विज्ञान, बी.ए., बी.एस.सी., डी.सी.ए., पी.जी. डिप्लोमा इन योग साइंस, सी.एस., पी.जी.डी.सी.ए, बी.एस.सी., और शिक्षा संकाय को संबद्धता प्रदान की गई है। शिक्षा महाविद्यालय को राष्ट्रीय शिक्षा परिषद (N.C.T.E.) से भी स्थाई मान्यता उपलब्ध है।



Academics

Courses & Programs

BA

UG · 3

B.Sc. (Biology)

UG · 3

B.Sc. (Mathematics)

UG · 3

B.Sc. (Computer Science)

UG · 3

BCA

UG · 3

PGDCA

Diploma · 1

डॉ. कमलेश कुमार पटेल
प्राचार्य

From the Desk of the Principal

“

प्रिय प्रवेशेच्छु छात्र-छत्राओं,


श्री महंत लालदास कला/विज्ञान एवं शिक्षा महाविद्यालय टुण्डरानगर में आपकी उच्च शिक्षा की लालसा को देखकर मुझे प्रसन्नता हो रही है। आपके हाथों में जो विवरण पत्रिका है उसमें एक झलक है, उन पाठ्यक्रमों की जिसके शिक्षण की सुविधा हमारे महाविद्यालय द्वारा आपके शैक्षणिक सत्र में दी जाने वाली है। गुणवत्तायुक्त उच्च शिक्षा की पूर्ति के लिए हमारे परिसर में उपलब्ध सुविधाएँ एवं अधोसंरचना की संक्षिप्त जानकारी है। मैं आपकी मनोभावना को समझता हूँ और विश्वास करता हूँ कि उद्य-शिक्षा में अग्रणी हमारी संस्था में प्रवेश पाने में आप सफल होंगे।

मैं ऐसे महान अनंत विभूषित हमारे प्रेरणास्त्रोत परम पूज्य राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदरदास जी महाराज के चरणों में कोटिशः प्रणाम करता हूँ जिनके सकारात्मक सोच एवं उच विचार के कारण ही यह संस्था आप सभी को उच्च शिक्षा, संस्कार देने में सक्षम है।

प्रत्येक छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास ही हमारे संस्था का लक्ष्य है, जिससे हम अपने सपनों का भारत निर्मित करने में योगदान कर सकें। स्वस्थ शैक्षणिक वातावतण की विशेषताओं से युक्त इस महाविद्यालय में मैं आपका हार्दिक स्वागत करता हूँ।

आप सबका भविष्य उज्जवल एवं मंगलमय हो।

”

Campus

Infrastructure

Get in Touch

Contact Us